मंदसौर। परियोजना मल्हारगढ़ अंतर्गत सीएससी नारायणगढ़ में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को हेल्थ कैंप का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आमजन ने भाग लिया।
कैंप के दौरान 232 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा 7 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार निभाया। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की गई, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं परामर्श प्राप्त हुआ। साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। पोषण माह की गतिविधि के अंतर्गत मोटापे की पहचान, कम तेल, कम नमक, कम चीनी विषय पर महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया गया।