नीमच। कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार ’सेवा पखवाड़ा’ ’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत जनपद जावद के ग्राम -कानका, दामोदरपुरा स्टाफ कॉलोनी एवं पालराखेड़ा मे मध्यप्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक धीरेन्द्र कुमार बिजौरिया एवं दिनेश उपाध्याय प्रबंधक जनसहभागिता ने गुरुवार को स्वास्थ शिविर का निरीक्षण किया और अधिकाधिक लोगो को शिविर का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ष्शालाष् निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर जल जनित रोगों बारे में पूछा एवं जल के दुरुपयोग की रोकथाम के बारे में बताया। महाप्रबंधक ने विकासखंड जावद में कार्यरत महर्षि वेलफेयर फाउंडेशन के परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। स्टाफ और कार्य के बारे में जानकारी ली।