नीमच। नीमचवासियों का दशकों पुराना सपना अब जल्द ही साकार होने की ओर है। बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद लगातार जारी है।
निर्माण कंपनी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर पानी की पाइपलाइन, ड्रेनेज और बिजली के पोल जैसी बाधाओं को हटाने की योजना बनाई। ठेकेदार इंजीनियर मनजीत चौधरी ने बताया कि लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज को डेढ़ से दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और शहर का यातायात सुगम होगा। साथ ही नीमच के विकास को भी नई गति मिलेगी।