सिंगोली। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के स्वागत के दौरान लगाए गए एक नारे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में “कांग्रेस जिंदाबाद, मेवाड़ की शान मुर्दाबाद” के नारे सुनाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद राजपूत समाज एवं सर्व समाज में आक्रोश फैल गया है।
यह पूरा मामला सिंगोली तहसील में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का बताया जा रहा है, जिसमें नवागत जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती और पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना मौजूद थे।
राजपूत समाज ने कहा कि महाराणा प्रताप सदैव मेवाड़ की शान और गौरव रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस मंच से इस प्रकार के नारे लगना बेहद आपत्तिजनक है। समाज के लोगों ने जिम्मेदारों से सार्वजनिक माफी की मांग की है।