BREAKING NEWS
बन्हैर के शासकीय स्कूल में बारिश का कहर,.. <<     KHABAR : तिरंगे की आन-बान-शान के साथ झाबुआ नगर में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर बडोली श्मशान घाट में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर ग्राम छायन में हुआ 110.. <<     तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<     BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2025, 3:07 pm
KHABAR : आदि शक्ति को समर्पित “शक्ति पर्व” 22 सितम्‍बर को, मां भादवा माता के मंदिर प्रांगण में लोकगायन और नृत्य नाटिका की होगी प्रस्तुतियां, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। संस्कृति विभाग मप्र शासन एवं जिला प्रशासन नीमच द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर “शक्ति पर्व” का आयोजन 22 सितंबर, 2025 को सायं 6.30 बजे से माँ भादवा माता मंदिर में किया जा रहा हैं। इस प्रदेश स्तरीय महोत्सव में लोक-भक्ति गायन और आदि शक्ति को समर्पित नृत्य नाटिका के माध्यम से देवी के वैभव और महिमा को विभिन्न कला रूपों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

माँ भादवा की भक्ति में डूबे कला रसिकों के मध्य शाजापुर के श्री दिनेश कुमार धौलपुरे लोकगायन की प्रस्तुति देकर सभा का आगाज करेंगे। इसके पश्चात उज्जैन की गार्गी आचार्य एवं साथी नृत्य नाटिका “महिषासुरमर्दिनी” के माध्यम से माता के शक्ति स्वरूप और धर्म की स्थापना की कथा को मंच पर जीवंत करेंगी। इस सुमधुर शाम का समापन भोपाल के शिवम नागर भक्ति गायन की प्रस्तुति देकर करेंगे। संस्‍कृति विभाग एवं भादवामाता संस्‍थान द्वारा अधिकाधिक श्रृद्धालुओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE