BREAKING NEWS
KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 3:32 pm
KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित बरौदी आदिवासी मोहल्ले के रहवासियों ने मोहल्ले में कथित रूप से हो रही कच्ची शराब की अवैध बिक्री को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा दिन-रात कच्ची शराब बेची जा रही है। शराब खरीदने के लिए आने वाले लोग नशे की हालत में गाली-गलौज और विवाद करते हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इसका बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है।

रहवासियों का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE