नीमच। शहर में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार इंदिरा नगर त्रिमूर्ति नगर स्थित खेल मैदान (शीतला माता परिसर) में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने गैस गोदाम के पास मैदान पर इस कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया है।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर 2025 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन की नई परंपरा का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की रुपरेखा तय होने के बाद सभी सदस्य तन-मन-धन से तैयारियों में जुट गए हैं।
लाइट व्यवस्था, पांडाल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि दर्शकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।