नीमच। जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। उपचार के लिए आए 45 वर्षीय व्यक्ति की सिविल सर्जन की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजू पिता हीरालाल, निवासी राजपुरा (थाना रामपुरा) था। दोपहर करीब 1.45 बजे राजू अस्पताल परिसर में बैठा हुआ था, तभी स्विफ्ट कार (क्रमांक एमपी 13 जेड वाय 1390) के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के समय कार में केवल चालक ही मौजूद था।
