नीमच। सेवा पर्व अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे सेवा पखवाड़े के प्रारंभिक तीन दिनों (17 से 19 सितंबर) में म.प्र.वि.वि.कं.लि., नीमच द्वारा जिले की तीनों तहसीलों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।
इस दौरान जिले के कुल 123 विद्युत उपभोक्ताओं ने योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया। इनमें नीमच तहसील से 24, जावद तहसील से 68 और मनासा तहसील से 31 उपभोक्ता शामिल हैं।
विद्युत कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर योजना का लाभ उठाएं। इसके अंतर्गत अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। कंपनी द्वारा शिविरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को अधिक जानकारी हेतु निकटतम वितरण केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।