नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शुक्रवार को स्वच्छता शपथ एवं विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कॉलानी ने छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। शपथ के बाद छात्राओं ने स्वच्छता के नारों के साथ रैली निकाली।
इस रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ भी शामिल हुआ। उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। इस स्वच्छता रैली का सफल आयोजन किया गया।