BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2025, 1:05 pm
KHABAR : विजयादशमी के अवसर पर गायत्री मंदिर में महिला समन्वय शाखा ने किया शस्त्र पूजन, सुधा महावर ने कहा- शस्त्र और उनका अभ्यास जीवन में महत्वपूर्ण हैं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विजयादशमी के अवसर पर गायत्री मंदिर में महिला समन्वय शाखा द्वारा सुबह 10 बजे शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीना मनावत द्वारा "उठो जवानों, देश की वसुंधरा पुकारती" गीत से हुई। इसके बाद अतिथियों ने गायत्री माता और मां भारती पर माल्यार्पण कर पूजन की रस्में पूरी की।

महिला समन्वय जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने अतिथियों का परिचय कराया। राष्ट्रीय सेविका समिति की सुधा महावर और गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा ने शस्त्र पूजन का महत्व बताया। सुधा महावर ने कहा कि शस्त्र और उनका अभ्यास जीवन में महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक मातृशक्ति को इसका अभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और समाजसेविकाएं उपस्थित रहीं। इसमें राष्ट्रीय सेविका समिति, महावीर इंटरनेशनल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और अन्य समाजिक संगठनों की प्रमुख सदस्य शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजिका ममता गर्ग ने किया और आभार लक्ष्मी प्रेमाणी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE