नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल 5 अक्टूबर को छोटी काशी सीतामऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन और चल समारोह में शामिल होंगे।
मुकेश पोरवाल सुबह 8 बजे नीमच से प्रस्थान करेंगे और 9 बजे अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के काफिले के साथ सीतामऊ पहुंचेगे। वह चल समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे।