पिपलियामंडी। “अपने लिए तो सभी जीते हैं, दूसरों की पीड़ा को समझना ही सच्ची मानवता है” – इसी भाव के साथ महावीर इंटरनेशनल सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। शुक्रवार को नगर में स्व. अनिल गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर गुप्ता परिवार द्वारा जरूरतमंदों को सहायता सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर परिवार ने महावीर इंटरनेशनल संस्था को व्हीलचेयर एवं बेड भेंट किए।
अनिल गुप्ता इंदौर में चार्टर्ड अकाउंटेंसी थे, लेकिन असमय निधन ने सभी को दुखी कर दिया। उनके पुण्यस्मरण पर गुप्ता परिवार ने मानव सेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल संस्था पदाधिकारी ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। संस्था शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और थैलेसिमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए पूरे देशभर में नियमित शिविर लगाती है।
महावीर इंटरनेशनल के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह एक मात्र मेड इन इंडिया एनजीओ है, जो हर देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अनिल गुप्ता की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया गया कि वे सदैव सेवा और सहयोग की भावना रखते थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीए आयुष जैन, अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरीया, उद्योगपति अशोक कुमठ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौथमल गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता सहित नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने अनिल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और गुप्ता परिवार के इस सेवा भाव को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुशील जैन, अनिल बोराना, लोकेश कराड़ा, डाक्टर कमलेश सेठिया, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, राजेश पटवा, एवं कवि मुकेश निडर, मनोहर मनवानी, सुनील घाटिया, दिलीप गोयल ,रामप्रसाद फरक्या, विष्णु फरक्या, गोपाल चण्डावला,आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथि परिचय एवं संस्था के बारे की जानकारी संस्था के संरक्षक वीरेन्द्र कुमार राणावत ने दी, कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष कमलेश भूत ने किया आभार दान दाता मुकेश गुप्ता ने माना।