मल्हारगढ़। स्टेशन रोड स्थित बालाजी ग्रुप के नवदुर्गा गरबा मंडल द्वारा आयोजित नव दिवस गरबा का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, मातृशक्ति द्वारा पथ संचलन का सम्मान और नव दिवस गरबे में प्रस्तुति देने वाले सभी ग्रुपों को पुरस्कार वितरण किया गया।
सभी श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण मन से माता रानी को विदाई दी। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से कार्यरत कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए, संरक्षक एवं समाजसेविका संध्या पाठक ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।