चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित समाज कल्याण समारोह के अंतर्गत अपराधी सुधार दिवस जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ में मनाया गया।
समारोह में राज योगिनी आशा दीदी ने कहा कि मनुष्य परमात्मा की संतान है और परमात्मा की याद से अपने मन को सशक्त बनाकर नफरत और बदले की भावना को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने सभी से प्रेम और मिलजुलकर रहने की प्रेरणा दी। इसके बाद विकास भाई ने समाज कल्याण की गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में अनीता दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।