नीमच। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के जिला अध्यक्ष दिलीप छाजेड़ ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर एक संदिग्ध महिला की शिकायत की है।
छाजेड़ ने बताया कि महिला खुद को सोजत, पाली (राजस्थान) की बताती है और मैजिक कार्ड दिखाकर लोगों से 200-500 रुपये तक की आर्थिक मदद लेती है। जब समिति के नगर अध्यक्ष मनीष जैन मारू ने महिला से उसका आधार कार्ड और संस्था का पता बताने को कहा तो उसने जानकारी देने से इनकार कर दिया। महिला का कहना था कि वह अपने बच्चों के साथ रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र की किसी धर्मशाला में रुकी हुई है।
समिति ने आशंका जताई कि हाल ही में शहर में हुई वारदातों को देखते हुए ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच आवश्यक है। समिति ने पुलिस अधीक्षक से महिला से पूछताछ कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।