BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2025, 5:50 pm
NEWS : अपने अंदर की बुराई को त्यागकर सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलने का लेना होगा प्रण- विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दशहरा शौर्य व शक्ति का पर्व है, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण रूपी बुराई का अंत कर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी। यह पर्व हमें संदेश देता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में जीत हमेंशा सत्य, न्याय और धर्म की ही होती है। हमें भी अपने अंदर की बुराई को त्यागकर सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलने का प्रण लेना होगा। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या  राजस्थान क्षत्रिय (राजपूत) समाज, सूरत द्वारा आयोजित विजयादशमी महोत्सव के तहत सूरत के अमरोली, सायण रोड स्थित सुन्दरवन पार्टी प्लॉट में बड़ी संख्या में उपस्थित प्रवासी राजस्थान राजपूत समाज के लोगो को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने अपने सम्बोधन में प्रवासी राजस्थानी राजपूत समाज के लोगो की सराहना करते हुए कहा की उन्होने मेवाड़ व मारवाड़ क्षैत्र से गुजरात में आकर अपनी लगन, मेहनत व बेहतर कार्यशेली से अपना प्रभुत्व स्थापित किया व समाज का नाम रोशन किया। उन्होने कहा की शस्त्र पुजा रस्म राष्ट्र के प्रति राजपूतो की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शस्त्र पुजन करना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नही, बल्कि यह रस्म हमारी सुरक्षा और शक्ति का प्रतिक है। शस्त्र पुजा हमें आत्म विश्वास, साहस और दुश्मनो पर विजय प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करती है। विधायक आक्या ने इस दौरान समाज विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
राजस्थान क्षत्रिय समाज, सूरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमेरसिंह शेखावत सीकर ने बताया की राजस्थान क्षत्रिय समाज, सूरत द्वारा प्रति वर्ष विजयादशमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस क्रम में इस बार भी विजयादशमी के पर्व पर गुरूवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समताराम महाराज ने अपनी अमृतवाणी से उपस्थित लोगो को लाभान्वित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत व राजस्थान युवा संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने विचार व्यक्त किये। अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया गया तत्पश्चात विधि विधान के साथ शस्त्र-पूजन की रस्म पूरी की गई। अतिथियो के स्वागत के पश्चात समाज की प्रतिभाओ का अतिथियो द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नव गठित कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई गई। नव गठित कार्यकारिणी में सुमेरसिंह शेखावत सीकर को अध्यक्ष, शैतानसिंह देवरिया व मंगलसिंह चम्पावत अमरवेली को उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह बाकोलिया को सचिव, महेन्द्र सिंह झालरिया को खेल मंत्री, पिंटुसिंह ताल को युवा शाखा अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह राजपुरा व केसरसिंह दाखा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की गर्इ्र।
इस अवसर पर भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, कालुसिंह केलजर, विक्रम सिंह भाटी उदलीवास, भंवरसिंह चुण्डावत खुमाण खेड़ा, प्रेमसिंह राठौड़ रेवाड़ा, मदनसिंह उदावत, भगवतसिंह चुण्डावत लसाणी, मंगलसिंह चम्पावत अमर हवेली, पूर्व सचिव शेतानसिंह चुण्डावत देवरिया, नरपतसिंह चुण्डावत माताजी का गांव, महेन्द्र सिंह सोलंकी मगरतलाब, भवानीसिंह चुण्डावत देवरिया, इन्दरसिंह चौहान ओबराखुर्द, उम्मेदसिंह चुण्डावत, भोजराजसिंह सोढ़ा, गिरधारी सिंह सोढ़ा खारीबा सोढ़ा, देवेन्द्र सिंह चुण्डावत काकोलिया, सतपालसिंह राठौड़ फुलिया, शैतानसिंह राठौड़ फुलिया, नाथुसिंह सोढ़ा खारिया सोढ़ा, नरपतसिंह सोलंकी वाड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE