BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2025, 6:06 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन, नगर परिषद ने की आकर्षक आतिशबाजी, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया राम-रावण युद्ध का सीधा प्रसारण, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार का मुख्य आकर्षण 35 फीट ऊंचे रावण का पुतला रहा, जिसका रिमोट द्वारा भव्य दहन किया गया।

शाम 7 बजे दशहरा मैदान में सबसे पहले नगर परिषद द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिसके बाद राम-रावण युद्ध का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। इसके पश्चात भावसार समाज द्वारा रावण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और परंपरा के अनुसार दशहरे के दिन भावसार समाज द्वारा रंगरा मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की भव्य झांकी नगरभर में भ्रमण कराई गई। इस झांकी ने नगरवासियों का मन मोह लिया और अंत में झांकी दशहरा मैदान पहुंची, जहां भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर उसे दहन किया।

इस अवसर पर दशहरा मैदान को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था, वहीं रावण दहन से पहले भव्य अग्निवर्षा और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। बच्चों के लिए खान-पान की दुकानें और झूले भी मैदान में लगे हुए थे, जिससे पूरा माहौल उल्लासपूर्ण दिखाई दिया। नगर परिषद द्वारा किया गया यह आयोजन नगरवासियों के लिए यादगार बन गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE