नीमच। जिला मुख्यालय के समीप स्थित रेवली देवली गांव के मध्य स्थित मामादेव मंदिर में दशहरे के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यहां मामादेव की पूजा-अर्चना के बाद देवताओं की छाया उनके सेवकों पर प्रकट होती है और वे धार्मिक उत्साह के साथ दिव्य संदेश देते हैं।
इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष यहां पहुंचे। देर रात 12 बजे से 1 बजे तक चलने वाले इस अनूठे आयोजन में श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मुरादें मांगी। अंत में भविष्यवाणी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।