कुकड़ेश्वर। ग्राम भगोरी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक कैलाश चन्द्र तायड न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि बच्चों को प्रकृति और हरियाली से जोड़ने का कार्य भी कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में उनके द्वारा लगाए गए पौधे अब एक सुंदर बगिया का रूप ले चुके हैं।
गांधी जयंती के दिन अवकाश होने के बावजूद कैलाश विद्यालय पहुंचे और बगीचे की सफाई कर पौधों को पानी पिलाया। उनके इस समर्पण से यह स्पष्ट होता है कि वे शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, हरियाली और संस्कार भी बच्चों में उतार रहे हैं।
कैलाश चन्द्र तायड जैसे शिक्षक सचमुच मिसाल हैं, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे हैं।