नीमच। शहर के उपनगर बघाना स्थित अरनियाकुमार में विजयादशमी के अगले दिन शुक्रवार रात पारंपरिक उत्साह के साथ रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन युवा दशहरा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने राम-लक्ष्मण, सीता-हनुमान, रावण-कुंभकर्ण, राधा-कृष्ण और भगवान भोलेनाथ-पार्वती के चरित्रों का आकर्षक अभिनय प्रस्तुत किया।
रामलीला के पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रहा। रावण दहन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर बघाना व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।