चित्तौड़गढ़। राशमी उपखंड के आरनी ग्राम पंचायत मुख्यालय में आयोजित झातला माता मेले का समापन बुराई के प्रतीक रावण के पुतले के दहन के साथ हुआ। इस दौरान भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
मेले में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत राम-जानकी की झांकी से हुई। तेजाजी महाराज के भजनों का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मेले के तीन दिन तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। वॉलीबॉल में गिलुंड प्रथम और भेरू खेड़ा प्रथम रहे, जबकि कबड्डी में आरनी ने बाजी मारी। विजेताओं को पारितोषिक और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
मेले के प्रथम दिन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, द्वितीय दिवस सांस्कृतिक संध्या में समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और अंतिम दिन रावण दहन के साथ मेला समापन हुआ।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अर्जुन लाल जीनगर, उपखण्ड अधिकारी अंजू शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र जाट, पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र जीनगर, भीमगढ़ सरपंच त्रिलोक पूर्बिया, राशमी सरपंच बंसीलाल रेगर, लालू राम वैष्णव, मरमी सरपंच गोटू लाल अहीर, गिरिराज असावा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत प्रशासक मनीष खटीक, मेला कमेटी अध्यक्ष सत्तू शर्मा, रमेश जाट, राजकोट, पुरण मल शर्मा, भरत सोनी, भेरू जाट, सुनील, चाँदमल, गोपाल पाराशर, रोशन जाट, प्रेमशंकर, मनोहर लक्ष्कर, कमलेश जागेटिया, बाबू गाडरी, शौकत और दिनेश द्वारा किया गया।