BREAKING NEWS
BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2025, 5:09 pm
KHABAR : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सोयाबीन की खरीदी भावांतर भुगतान योजना के संबंध में बैठक का आयोजन, किसानों ने जताई संतुष्टि, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सोयाबीन की खरीदी भावांतर भुगतान योजना के संबंध में शनिवार को मंडी प्रांगण में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंडी व्यापारी, हम्माल, तुलावटी, किसान बंधु तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मल्हारगढ़ अनुविभागीय अधिकारी एवं मंडी भारसाधक अधिकारी स्वाति तिवारी ने की।

इस अवसर पर मंडी सचिव सिसोदिया ने किसानों एवं व्यापारियों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो तथा मंडियों में खरीदी पारदर्शी तरीके से हो। बैठक में किसानों को योजना के तहत पंजीयन, उपज विक्रय प्रक्रिया, भावांतर राशि भुगतान की विधि और समय-सीमा से संबंधित बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया।

बैठक में मंडी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी से सुझाव आमंत्रित किए गए। किसानों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और शासन की इस योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा तथा उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

अध्यक्षता कर रही तिवारी ने भरोसा दिलाया कि मंडी प्रशासन किसानों के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर किसानों ने मंडी प्रशासन के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE