सरवानिया महाराज। शहर के वार्ड नं 13 की पूर्व पार्षद सुरजी बाई पति जगदीशचन्द्र चौहरा के ससुर एवं काका सा केशुराम चौहरा के बड़े भ्राता व राजेश के बड़े पिता जी, हनी के दादाजी व पार्षद प्रतिनिधि जगदीश चंद्र चौहरा के पूज्य पिताजी व दीपक के दादाजी ओंकार लाल चौहरा का 90 वर्ष की आयु में आज तड़के निधन हो गया है, जिनकी शव यात्रा निजी निवास सरवानिया महाराज खटीक मोहल्ला से प्रातः 10.30 बजे निकली जो पुराने (प्राचीन) मुक्ति धाम पहुंची। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी गोपाल चौहरा ने दी।
