BREAKING NEWS
BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2025, 11:41 am
KHABAR : कृषि उपज मंडी मंदसौर में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा- भावांतर भुगतान योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कृषि उपज सोयाबीन की भावांतर भुगतान योजना के प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन हेतु राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कृषि उपज मंडी मंदसौर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, भारसाधक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान मोर्चा, किसान संघ, व्यापारी संघ, तुलावटी संघ, हम्माल संघ, कृषि विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, जिला पंचायत कृषि उपसमिति मंदसौर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।

बैठक में भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों के पंजीयन, उपज खरीदी की प्रक्रिया एवं भुगतान व्यवस्था संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि किसानों का पंजीयन कार्य 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके लिए सोसायटी स्तर पर पंजीयन केंद्रों के साथ-साथ ग्राहक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, एमपी किसान ऐप एवं ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। सोयाबीन खरीदी का कार्य 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक किया जाएगा तथा सोयाबीन विक्रय मूल्य और एमएसपी के अंतर की राशि का भुगतान 15 दिवस के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।

सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भावांतर योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से संरक्षण मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से कहा कि योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE