BREAKING NEWS
BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2025, 4:30 pm
KHABAR : बाउंड्रीवाल पर अनाधिकृत प्रचार प्रसार का मामला, महावीर गंज के राजेश पहुंचे पिपलियामंडी थाने, आवेदन सौंप दर्ज कराई शिकायत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर के महावीर गंज निवासी राजेश ओटवाली पिता मूरलीधर ओटवाली ने थाना पिपलियामंडी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बाउंड्री वाल पर अनाधिकृत प्रचार-प्रसार करने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उन्होंने श्री सावरिया फर्म मनासा से सीमेट प्रीकास्ट द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बिना अनुमति उनकी बाउंड्री पर “श्री राधे कंस्ट्रक्शन” नामक फर्म का नाम व मोबाइल नंबर अंकित कर प्रचार किया जा रहा है, जबकि उनका उक्त फर्म से किसी भी प्रकार का कोई लेन-देन या निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

आवेदन में प्रार्थी ने उल्लेख किया कि यह कार्य पूर्णतः गलत प्रचार-प्रसार की श्रेणी में आता है, जिससे उन्हें सामाजिक व व्यक्तिगत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संबंधित फर्म द्वारा भ्रमित करने वाली जानकारी दी जा रही है, जिससे लोगों में गलत संदेश जा रहा है कि निर्माण कार्य उसी फर्म द्वारा कराया गया है।

राजेश ओटवाली ने थाना प्रभारी पिपलियामंडी से निवेदन किया है कि इस मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके। प्रार्थी ने दोषी फर्म व संबंधित मोबाइल नंबर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा आवेदन पर जांच शुरू कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE