निम्बाहेड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर निम्बाहेड़ा नगर की तीन बस्तियों माधव बस्ती, श्रीराम बस्ती, और विवेकानंद बस्ती में श्री विजयादशमी उत्सव पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। तीनों स्थानों पर संघ के स्वयंसेवकों और समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन किया, जो विजयादशमी पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शस्त्र पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य वक्ताओं ने स्वयंसेवकों और उपस्थित समाज बंधुओं को संघ के पंच प्रण के बारे में विस्तार से बताया। संघने हमेशा आपदाओं में समाज कासाथ निभाया है। बाढ़, भूकंप औरमहामारी जैसी परिस्थितियों में स्वयंसेवकों ने राहत और सेवा काकार्य कर समाज के बीच विश्वासस्थापित किया। शिक्षा संस्थानों,छात्रावासों और सेवा परियोजनाओंकी स्थापना कर वंचित वर्गों औरवनवासी समाज तक पहुंचाया गया।एक श्मशान, एक कुआं, एक पानीपीने का स्थान जैसे प्रयास सामाजिकसमरसता के जीवंत उदाहरण हैं।जिन्होंने जातिगत भेद मिटाने का मार्गप्रशस्त किया। वक्ताओं ने व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला और सभी से इन संकल्पों का ईमानदारी से पालन करने का आग्रह किया। माधव बस्ती में जिला कार्यवाह महेश पुरोहित इंटक सीमेंट महामंत्री धर्म पूरी गोस्वामी मांगरोल, श्रीराम बस्ती में मुख्य वक्ता अनिल साहू समाजसेवी कमलेश वैष्णव और विवेकानंद बस्ती में द्वि जिला प्रचारक हेमंत और नगर संघ चालक शांतिलाल लोढ़ा सहित विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तीनों ही बस्तियों में देशभक्ति के माहौल में भारत माता की आरती की गई, जिसके साथ उत्सव का समापन हुआ।