नीमच। ख्वाजा ए हिन्द के दरबार की रहमतों के साये में, शेख, सैय्यद, पठान कमेटी, जिला नीमच की सरपरस्ती में दूसरा अज़ीमुश्शान इज्तिमाई शादी सम्मेलन (सामूहिक विवाह समारोह) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को गांधी वाटिका परिसर, नीमच में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 10 बजे से होगा, जबकि निकाह का वक्त सुबह 11 बजे तय किया गया है। इसके बाद दावत-ए-आम रखी गई है। बिदाई की रस्म नमाज़-ए-जौहर के बाद संपन्न होगी।
कमेटी ने जिलेवासियों, सामाजिक संगठनों एवं समुदाय के सभी लोगों से इस पुरनूर मौके पर तशरीफ लाकर नवविवाहित जोड़ों को दुआओं से नवाज़ने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला शेख, सैय्यद, पठान इज्तिमाई शादी (सम्मेलन) कमेटी, नीमच (म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है।