BREAKING NEWS
BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 12:32 pm
KHABAR : संस्था बीआर फाउंडेशन की अनूठी पहल, नन्हे हाथों में पर्यावरण अभियान ने बच्चों में जगाई हरियाली की चेतना, प्रकृति को समर्पित कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने सीखी पर्यावरण संरक्षण की सीख, पढ़े खबर

Share On:-

गांधीसागर/मंदसौर। मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन, जो बीते छह वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, ने अपने 6वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की है। संस्था ने नन्हे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से "नन्हे हाथों में पर्यावरण" अभियान की शुरुआत की, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को संस्था की टीम ने गांधीसागर स्थित श्री संस्कार पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता, “प्लास्टिक मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत इको-फ्रेंडली बैग बनाना, वन्यजीव एवं पक्षी संरक्षण की जानकारी, वृक्षारोपण, तथा सीड बॉल (बीज बॉल) तैयार करने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों को बीज बॉल बनाने की विधि और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जल संरक्षण पर भी जागरूकता सत्र रखा गया। कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने बताया कि यदि बच्चों को बाल्यावस्था से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए, तो वे जीवनभर प्रकृति का सम्मान करना सीखते हैं। बच्चे अपने माता-पिता और परिवार को भी प्रेरित करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य आगामी एक वर्ष में 5,000 नन्हे हाथों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का है।

कार्यक्रम में विद्यालय संचालक दुर्गेश मीणा, नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया, भानपुरा तहसील अध्यक्ष आशीष आर्य, रामपुरा तहसील अध्यक्ष नितिन घावरी, मनासा तहसील अध्यक्ष मनोज राव, रामपुरा तहसील उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, कोषाध्यक्ष दिपांशु झाब, सहसचिव यशवंत रेंगर, मीडिया प्रभारी प्रहलाद, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE