BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2025, 1:15 pm
KHABAR : नीमच सिटी में शरद पूर्णिमा पर भव्य मशाल जुलूस, रावण दहन के बाद युवाओं ने उत्साहपूर्वक निकाला, नागरिकों ने स्वेच्छा से बंद की घरों व दुकानों की लाइटें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार रात नीमच सिटी में पारंपरिक मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस रावण रुंडी में रावण दहन के तुरंत बाद निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मशाल जुलूस रात लगभग 10 बजे प्रताप चौक स्थित नृसिंग मंदिर से शुरू हुआ और नयाबाजार, ग्वालमोहल्ला, पिपली चौक, मोची मोहल्ला, जूना बाजार, कचहरी और कोर्ट मोहल्ला जैसे प्रमुख मार्गों से होकर वापस नृसिंग मंदिर पर समाप्त हुआ। जुलूस मार्ग पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद कर दी थीं, जिससे अंधेरे में मशालों की रोशनी ने एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

जुलूस में सबसे आगे पुलिस वाहन और अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे भारी संख्या में युवा हाथों में मशाल लिए पारंपरिक नारेबाजी करते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। जुलूस के पीछे भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जिससे पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

इस दौरान एसडीएम संजीव साहू, सीएसपी किरण चौहान, तहसीलदार, नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल और बघाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। उनकी सक्रिय उपस्थिति में यह पारंपरिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE