नीमच। वरिष्ठ पत्रकार और बाबजी नेटवर्क के आधार स्तम्भ अब्दुल अली ईरानी के छोटे भाई बुरहान ईरानी का आज मुंबई में ईलाज के दौरान अल्प आयु में निधन हो गया। वे मात्र 34 वर्ष के थे।
पेशे से व्यापारी बुरहान ईरानी को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था, जिस पर उनका ऑपरेशन पेसिफिक हॉस्पिटल उदयपुर में हुआ था। वहां से नीमच आने के एक माह बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां आज 7 अक्टूबर की दोपहर ईलाज के दौरान उनका अल्प आयु में निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार ज्योही नीमच पहुंचा हर तरफ शोक की लहर छा गई, क्योकि बुरहान ईरानी सामाजिक कार्याे से जुड़े रहते थे।
बुरहान ईरानी के निधन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने कहा की बुरहान ईरानी जी के निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है, जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वे एक जुझारू और जांबाज़ नौजवान थे। उन्हें मैने बच्चे से जवान होते देखा। उनके निधन की खबर से मै स्तब्ध हूँ। पूरा बाबजी नेटवर्क ईरानी परिवार के इस दुःख में बराबर का हिस्सेदार है।