चित्तौड़गढ़। राजकीय सावित्री बाई फुले महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास चित्तौड़गढ़ में महिला कल्याण दिवस पर सभी कन्याओं को दिया गया ईश्वरीय संदेश। आशा दीदी ने कहा कि हमें अपनी स्टूडेंट लाइफ में अपनी एकाग्रता और विल पावर को बढ़ाने के लिए स्ट्रांग करने के लिए हम नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ मेडिटेशन का अभ्यास करें । अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम मोबाइल के गुलाम न बने हम मोबाइल को चलाएं ना कि वह हमें चलाएं। उन्होंने कहा यदि हम इसका सही तरह से उपयोग करें तो हम अपने लक्ष्य की ओर बहुत जल्द अग्रसर होते हैं और अपनी आंतरिक गुण और शक्तियों को राजयोग मेडिटेशन के द्वारा इमर्ज कर अपना कंसंट्रेशन बढ़ा सकते हैं। आज हमें अपने मन को सही दिशा देने की आवश्यकता है । यदि मन बुद्धि एकाग्र है तो सहज भाव से हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। बालकिशन भाई ने अपने अनुभव सभी के साथ शेयर किए और अंत में अनीता दीदी ने सभी को मेडिटेशन कराया। विद्यालय की शिक्षिका ममता ने सभी का आभार व्यक्त किया।