BREAKING NEWS
BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 12:38 pm
KHABAR : रामनगर में भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ 55वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ, सुमधुर भजनों की धुनों पर जमकर थिरके भक्त, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मारा देव पधारिया आंगणे, नारायण आया पामणा जैसे भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों के साथ 55वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ मंगलवार रात रामनगर स्थित श्री मारुति नंदन बालाजी मंदिर एवं श्री देवनारायण स्थान पर श्रद्धा और उत्साह से सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के विद्वान एवं राष्ट्रवाद के प्रबल उद्घोषक संत श्री चेतनराम जी (उदयपुर) की प्रेरणा से निरंतर जारी भक्ति श्रृंखला का हिस्सा था।

कार्यक्रम की शुरुआत में नारायणसिंह झाला, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, नन्दकिशोर चण्डावला, हरिश एनिया, रामप्रसाद खाटवा, कैलाश अड़ावदिया, मंगलसिंह पंवार, उदयसिंह शक्तावत, जगदीश चौधरी आदि ने श्रीहनुमानजी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया।

सत्संग में राजकुमार मारु ने मेरा भोला है भंडारी, अनिल लढ़ा ने सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता है, और समरथ खाटवा ने एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिए जैसे भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर किया।
सुप्रसिद्ध संगीतकार राजू बारेठ ने लोकदेवता श्री देवनारायणजी के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
इसके साथ ही ओम सोनी, सत्यनारायण सोनी, कमल विजयवर्गीय और अरुण झंवर ने भी मधुर भजनों से कार्यक्रम में रंग भर दिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सनातन सत्संग मंडल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
घोषणा की गई कि 56वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ आगामी 14 अक्टूबर (मंगलवार) को डॉ. हेडगेवार बस्ती, रामपुरिया तालाब के पास रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE