BREAKING NEWS
BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 1:43 pm
BIG NEWS : नीमच शहर में फिर चरमराई सफाई व्यवस्था, मूलचंद मार्ग के इस क्षेत्र में लगा कचरे का ढेर खोल रहा नगर पालिका के तमाम दावों की पोल, क्षेत्रीय रहवासियों में जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका द्वारा सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर की वास्तविक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिनसे उठने वाली बदबू ने नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है।

विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 19 के मूलचंद मार्ग क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। यहां गंदगी, जलभराव, टूटी नालियां और कचरे के अंबार आम दृश्य बन चुके हैं। स्थानीय रहवासी नगर पालिका की उदासीनता से नाराज हैं और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

वॉइस ऑफ एमपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका केवल कागजों पर सफाई का दावा कर रही है। “यहां नालियां जाम हैं, सड़कों पर कचरा फैला है और बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने भी नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई तथा सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की।

इस संबंध में सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में नियमित सफाई की जा रही है। यदि किसी क्षेत्र में समस्या की सूचना मिलती है, तो उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा। फिलहाल, नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE