मनासा। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए पूर्व सैनिक मुकेश गुर्जर (पालड़ी) ने अपनी बेटी अर्पिता गुर्जर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 11,000 (ग्यारह हजार रुपये) की सहयोग राशि मंदसौर गुर्जर समाज छात्रावास को भेंट की।
यह पहला अवसर नहीं है जब मुकेश गुर्जर ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई हो, इससे पूर्व भी अपने जन्मदिन पर उन्होंने 11,000 का सहयोग छात्रावास को प्रदान किया था। मुकेश गुर्जर ने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने या अनावश्यक खर्च करने की बजाय हमें समाज के उत्थान और शिक्षा जैसे पुनीत कार्यों में सहयोग देना चाहिए। यही सच्चा उत्सव है।
गुर्जर समाज ने पूर्व सैनिक मुकेश गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। बिटिया अर्पिता गुर्जर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।