BREAKING NEWS
पोलायकलां महाविद्यालय में श्रद्धा से मनी.. <<     KHABAR : ज्ञान, योग और संस्कार का संगम, गुरु.. <<     NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने परखी.. <<     NEWS : श्री श्याम धाम मंदिर में ताली संकीर्तन का.. <<     NEWS : लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से करें.. <<     NEWS : जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी,.. <<     NEWS : यूसीसी पर आपकी राय महत्वपूर्ण, जिला.. <<     NEWS : लघु उद्योग भारती, चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि.. <<     NEWS : मिशन पढो राजस्थान के तहत् रीड ऑन थान का.. <<     NEWS : एक क्लिक पर मिलेगा कुशल मिस्त्री, श्रम.. <<     NEWS : ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार अभियान के तहत.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने तैराकी में दिखाई.. <<     NEWS : स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     BIG NEWS : बर्थडे पार्टी में चली दुनाली, फिर जैसे ही.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से जुड़ें,.. <<     KHABAR : खाद संकट के दावों पर भाजपा का पलटवार,.. <<     KHABAR : प्रकाश से आलोकित होगा नीमच, 650 दीपों से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 7:13 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद सुभाष शाखा नीमच ने का गरबा उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हर्षाेल्लासपूर्वक संपन्न, माता रानी के जयकारों से गूंजा परिसर, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा एक दिवसीय गरबा महोत्सव, वृक्षारोपण एवं नवीन सदस्य शपथ विधि कार्यक्रम भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में पंचमुखी बालाजी मंदिर, कानाखेड़ा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की आराधना एवं डांडिया रास के साथ हुआ, जिसमें परिषद परिवार के सदस्य रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे-धजे गरबा रास में झूम उठे। माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिभाव और उल्लास से गूंज उठा।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश-
परिषद परिवार द्वारा पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत आम और जामफल के 10 पौधों का ट्री गार्ड सहित रोपण किया गया। यह परिषद का छठा वृक्षारोपण कार्यक्रम था, जिसके तहत अब तक कुल 50 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस पहल से समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान-
इस अवसर पर परिषद सुभाष शाखा के 10 नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। नीमच का गौरव बढ़ाने वाली बालिका शिवनी नागदा (बिसलवासखुर्द) को भारतीय सेना की NDA परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नंदीति लोड़ा को LLB प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर अभिनंदन पत्र व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।

देशभक्ति और संस्कृति का संगम
फ्यूचर ब्राइट स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम समूह गान की प्रस्तुति दी, जिससे गरबा पंडाल “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

पुरस्कार वितरण और विशेष सम्मान-
गरबा उत्सव में बालक, बालिका, महिला, कपल एवं पुरुष वर्गों में बेस्ट ड्रेस और गरबा प्रदर्शन में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
समय पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों एवं बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
दशरथ एवं कांता देवी नागदा को 6 ज्योतिर्लिंग यात्रा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
वृक्षारोपण सहयोग देने वाले सदस्यों एवं कार्यक्रम में सहयोगी बहादुर सोनी और संजय अग्रवाल का भी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

निर्णायक एवं अतिथियों का स्वागत-
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अग्रद्वीप महिला क्लब अध्यक्ष रितु दीपक गर्ग, सचिन रितु मनोज गर्ग तथा पीजी कॉलेज प्रोफेसर डॉ. प्रभावती भावसार उपस्थित रहीं। उनका परिषद की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार राठी (अध्यक्ष), मनीष गर्ग (सचिव), राकेश खंडेलवाल (कोषाध्यक्ष) एवं मीनाक्षी मालू (महिला प्रमुख) ने की। कार्यक्रम का शानदार संचालन उमेश शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनीष गर्ग द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE