चित्तौड़गढ़। वाल्मीकि समाज सहित सर्वसमाज द्वारा मंगलवार 7 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम जी के आदर्श जीवन चरित्र को विश्व के कोने-कोने में पहुंचाने वाले भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती गंभीरी नदी तट पर महाआरती व दीपदान के साथ हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।
जानकारी देते हुए अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय सहसंयोजक आईटी सेल राजेश लोठ ने बताया कि वाल्मीकि समाज एवं सर्वसमाज द्वारा स्थानीय गंभीरी नदी तट पर सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया गया। उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों द्वारा नदी तट पर दीपदान किया गया और महाआरती की गई।
इस दौरान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा, सीए सुशील शर्मा, रणजीत लोठ, शैलेन्द्र झंवर, निर्मल देसाई, नवीन पटवारी, कृष्णपाल सिंह चुण्डावत, राजेश कंडारा, विश्वनाथ टांक, ओमप्रकाश लोठ, दीपक वर्मा, सुरेश कोदली, पंकज सेन, दिलीप बेनीवाल, राजकुमार प्रजापत, श्रवण सोनी, हरीश गुरनानी, संतोष शर्मा, गोविन्द ईनाणी, हरीश वेद, गोपाल न्याती, संजय लोठ, विनीत तिवारी, अजय रजक, जीवन कोदली, संतोष टांक, सत्यनारायण बेनीवाल, केशव कालानी, अजय लोठ, रमेश गेंगट, पंकज लोट, राहुल टांक, जगदीश गेंगट, अजय चौहान, अरूण लोठ, तेजेन्द्र, संदीप लोठ, सोनू छपरीबंद, शिवम लोठ, वासु लोठ, भेरूलाल गेंगट, अमन लोठ, लक्ष्मण लोठ, नरेन्द्र बुरठ, वासु देशबन्धु, सन्नी खोखर, रितेश बूरठ, राहुल लोठ, नितेश घारू, राजा बूरठ, जलद नलवाया, अंकित घावरी, अमन लोठ, भावेश लोठ, आलोक लोठ, मोहित लोठ, विशाल खोखर, वरूण मल्होत्रा, हनी बूरठ, हार्दिक लोठ सहित कई संगठनों व समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।