BREAKING NEWS
BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 8:03 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चीताखेड़ा-चैनपुरा मार्ग पर अचानक आमने-सामने हो गई दो तेज रफ्तार बाइकें, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, गांव में मातम का माहौल, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे चीताखेड़ा-चैनपुरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कल्याणपुरा निवासी चतरू लाल और चैनपुरा निवासी पवन पिता शिवनारायण मीणा (उम्र 20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि शिवनारायण पिता मांगीलाल मीणा (उम्र 40 वर्ष) को भी चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल मनासा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चतरू लाल और पवन को गंभीर अवस्था में रतलाम रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और मोड़ पर अचानक आमने-सामने आ गईं, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दर्दनाक हादसे से चीताखेड़ा और चैनपुरा गांवों में मातम और चिंता का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE