चित्तौड़गढ़। महान फिल्म पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर को ऋतुराज वाटिका मे आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित गायको द्वारा प्रस्तुत पुराने मधुर एवं देश भक्ति गीतों पर श्रोता कुछ इस तरह झूमें कि रात 8 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम 11.30 तक चलता रहा।
जानकरी देते हुए संस्थान के कार्यक्रम संयोजक महेंद्र शर्मा ने बताया कि आई. पी. एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व मे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं स्व. महेंद्र कपूर के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गयी अतिथियों मे मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल, विशिष्ट अतिथि हरीश इनाणी, फुलवंत सिंह सलूजा, संदीप सेठिया, योगेश सारस्वत, डॉ. योगेश चंद्र व्यास, बाल कल्याण समिति अध्यक्षा प्रियंका पालीवाल,डॉ.डी.एल.लड्ढा, सुशीला लड्ढा, कवि अब्दुल जब्बार, बैंक प्रबंधक वंदना वजीरानी एवं संस्थापक विजय मलकानी द्वारा दीप प्रज्जवलन के पश्चात आई.पी.एस.कलाकारों ने एक के बाद एक ऐसी खूबसूरत पुराने गीत एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतिया पेश की जिसे सुनकर उपस्थित श्रोतागण नाचने और झूमने पर मजबूर हो गए आई.पी.एस. कलाकारों मे संस्थापक विजय मलकानी, गौरी शंकर सोलंकी, प्रदीप ऋषि, संदीप सेठिया, ओम पुनर, राजेंद्र गग्गड, अखिलेश सारस्वत, परविंदर सलूजा, भारती गहलोत, निशा रानी, कल्पना गहलोत, रेखा सोलंकी, निशा कौशिक मंजू पुनर, सभी ने बेहद रोचक एवं दिल लुभावने वाली आवाज़ मे अपनी प्रस्तुतिया देकर श्रोताओं एवं अतिथियों को भी खूब लुभाया।
श्रोताओं मे कवि नन्द किशोर निरझर, अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह राठौड़, भगवानलाल तड़बा, वरिष्ठ नागरिक मंच से श्रीकांत शर्मा, राधेश्याम आमेरिया एवं अन्य पदाधिकारीगण, विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण, प्रवीण गहलोत, जगदीश दशोरा, पदमा दशोरा, फिट क्लब के संयोजक लोकेश त्रिपाठी, प्रदीप गौड़, धीरज सुखवाल, विनोद मलकानी, महेंद्र भोजवानी, सरस्वती शर्मा, इन्द्रा सुखवाल, अलका चतुर्वेदी, अनुसूईया राठौड़, भगवतीलाल पोरवाल, पूज्य सिंधी पंचायत संरक्षक मोतीलाल खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोधराज तनवानी,महासचिव हरीश गुरनानी, सचिव शंकरलाल वंगानी, राजेश तुलसानी, राजेंद्र शर्मा, शिव प्रकाश राजपूत, चंद्रशेखर पाण्डेय इत्यादि सैंकड़ो संगीत प्रेमी एवं शहरवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भारती गहलोत ने किया तथा अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी द्वारा किया गया।