BREAKING NEWS
KHABAR : ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षकों को मिलेगा.. <<     महावीर इंटरनेशनल ने फुटकर व्यापारियों के.. <<     KHABAR : दीपावली पर 500 वर्ष प्राचीन श्री.. <<     KHABAR : दिवाली पर यात्रियों से खर्चा वसूलने वाले 3.. <<     BIG NEWS : धनतेरस की रात चंगेरा मंडी में चोरों का.. <<     BIG VIDEO UPDATE: विधायक का कमरा बना रंगरलियों का अड्डा?.. <<     खबर का हुआ असर! तराना के मुख्य बाजार से हटे चार.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ मंदसौर स्वास्थ्य विभाग.. <<     KHABAR : देवास में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस का.. <<     KHABAR : तराना के बाजार में लौटी रौनक, चार पहिया.. <<     BIG NEWS : 5 लाख 51 हजार के नोटों से सजा मालवा की.. <<     KHABAR : शिक्षकों की वरिष्ठता और पुरानी पेंशन पर.. <<     BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2025, 5:33 pm
NEWS : प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न, बालिकाओं ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त के विभिन्न जिलों की त्रिदिवसीय बालिका विद्यालयों की खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता विद्या निकेतन उमावि गोलवलकर नगर में सम्पन्न हुई।
प्रधानाचार्य ललिता कुंवर राठौड़ ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह के विशिष्ठ अतिथि डॉ. सुशीला लड्ढा, पार्षद बालकिशन भोई थे।
मुख्य अतिथि आक्या ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताते हुए खेल भावना को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रान्तीय सचिव मानेंग पटेल ने प्रान्त भर से आई 140 बालिकाओं और स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं को प्रेरक पाथेय प्रदान किया। मंचासीन अतिथियों और मंत्री ज्ञान मेहता, विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल, सचिव सीमा मेहता ने विजेता टीम की बालिकाओं को मेडल, प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की।

त्रिदिवसीय खेलकूद कार्यक्रमों का प्रतिवेदन सह खेल प्रमुख मधुसुदन शर्मा ने प्रस्तुत किया। संचालन जिला सचिव कैलाश शर्मा ने करते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तरूण वर्ग में झालावाड़, किशोर वर्ग में अजमेर और बाल वर्ग में झालावाड़ की टीम रही वहीं द्वितीय स्थान पर बाल वर्ग में अजमेर, किशोर में राजसमंद की टीम विजेता रही। समापन की घोषणा पार्षद बालकिशन भोई ने की।

मुख्य अतिथि आक्या द्वारा जनजाति क्षेत्रों में संचालित विद्या भारती संगठन की योजना के अन्तर्गत एकल विद्यालयों के लिए वर्षभर के खर्चे की राशि 25 हजार का सहयोग करने वाले जिले के भामाशाह रश्मि जैन, ज्ञान मेहता, कुंतल तोषनीवाल, सुनीता बलदवा, चित्तौड़ मार्बल लघु उद्योग संस्थान प्रतिनिधि का उपरना पहना कर, शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मान भी किया। कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य धर्मनारायण भारद्वाज, जगदीशचन्द्र टेलर, दिनेशचन्द्र भट्ट, दीपक सिंह कसाना, प्रान्त के निर्णायक, जिले के सहयोगी प्रधानाचार्य, प्रबंधक उपस्थित थे। अंत में आभार जिला मंत्री ज्ञान मेहता ने जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE