चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक की प्रबंध संचालक एवं समाजसेविका वंदना वजीरानी समाज सेवा के साथ ही कर्म क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और सफलता का श्रेय अपने जीवन साथी मोहन वजीरानी को देते हुए बताती है कि करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में वैवाहिक जीवन की पवित्रता और प्रेम का प्रतीक है। प्राचीन काल में यह व्रत केवल पत्नियों द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता था, परंतु आधुनिक समय में इसका रूप काफी बदल गया है। अब यह पर्व पति-पत्नी के आपसी विश्वास, समानता और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया है।
वंदना वजीरानी ने पर्व का आधुनिक परिप्रेक्ष्य में दांपत्य जीवन में एक दूसरे के सहयोग से पर्व का महत्व बताते कहा कि आज के युग में जहाँ जीवन की गति तेज है और लोगों के पास समय की कमी है, वहीं करवा चौथ पति-पत्नी को एक साथ समय बिताने, अपने रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर देता है। कई जगहों पर पति भी पत्नी के साथ व्रत रखकर समानता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया और आधुनिक जीवनशैली के प्रभाव से यह पर्व अब केवल धार्मिक न होकर एक भावनात्मक उत्सव बन गया है, जो प्रेम, निष्ठा और एकजुटता का संदेश देता है।
वंदना वजीरानी कहती है कि आधुनिक रूप में करवा चौथ केवल परंपरा नहीं, बल्कि दांपत्य जीवन में प्रेम, सम्मान और संतुलन का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि अपने जीवनसाथी मोहन वजीरानी के हर कदम सहयोग से जीवनपथ की श्रेष्ठता के लिए इस करवा चौथ पर उनके लिए अगणित मंगल कामनाओं सहित हर जीवन में उनका साथ ही पर्व पर संकल्प है।