पिपलिया मंडी। नगर के तिवारी ट्रांसपोर्ट के संचालक जितेंद्र ‘जीतू’ तिवारी व भाजपा नेता नप पूर्व पार्षद कमल ‘टोनु’ तिवारी के पूज्यनीय पिताजी एवं महावीर, स्व. प्रमोद ‘बासी’, अनिल, दिलीप, संजय) के बड़े भाई ठाकुर प्रसाद तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया। नगर में शोक की लहर व्याप्त है। अंतिम यात्रा आज शुक्रवार 10 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान गायत्री नगर, पुरानी पानी की टंकी के पास से निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रवि पोरवाल ने दी।
शोकाकुल- तिवारी परिवार पिपलियामंडी।