सरवानिया महाराज। गाड़ी के पिछा लिखा यह डायलॉग की,, चलती है गाड़ी उड़ती है धुल, जलने वाले जलते हैं खिलते फूल,, भले ही यूं ही शान में कसीदे निकालने के लिए लिख दिया होगा, मगर नीमच-सिंगोली सड़क पर यह फिट बैठ रहा है। हजारों वाहन निकल रहें हैं गाडियां चल रही है और धूल भी जमकर उड़ रही है और इस धुल से आम आदमी से लगाकर रहवासी दुकानदार सभी परेशान हैं और यह सब खिले हुए फूल की सरकार में हो रहा है।
इधर दीपावली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा वैसे वैसे नीमच-सिंगोली रोड के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सड़क से गुजरने हजारों वाहन पीछे धुल भरें गुबार छोड़ जाते हैं और वहीं धुल भरें गुबार अब व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। सड़क की हालत बेहद खराब हैं। जिम्मेदार विभाग एमपीआरडीसी के पास इसकी सुध लेने का समय नहीं है। एमपीआरडीसी ने सड़क निर्माण का करीब तीन सो करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। सड़क टेंडर सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी उदयपुर के खाते में जमा हो गया है लेकिन ना काम की गति नजर आ रही है और नाही इस धुल का निकाल। ठेकेदार की लापरवाही ने स्थिति को और अधिक बिगाड़ दिया है। अब सवाल यह उठता है, कब तक जिम्मेदार मौन रहकर ये सब देखते रहेंगे। धुल की गंभीर समस्या से दमा अस्थमा के रोगीयो तथा आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है दुकानदार रहवासी सभी इस धुल से परेशान हैं। एमपीआरडीसी के नीमच में जनरल मेनेजर राहुल बरबड़े ने बताया कि टेंडर के बाद ठेकेदार ने एक्सन ले लिया है और काम चालू कर दिया है, शीघ्र सड़क निर्माण कार्य रप्तार पकड़ लेगा, अगर धुल उड़ रही है तो पानी छिड़काव करेंगे।