मनासा। नगर बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार एवं रविवार को विभिन्न आयोजन बुरहानी मस्जिद में होंगे। रविवार को एक चल समारोह बोहरा गली मस्जिद से सुबह 9 बजे शुरू होगा जो ऊषागंज, गांधी चौक, सदर बाजार, सब्जी मंडी होते हुए जूनासाथ मोहल्ला से बुरहानी मस्जिद पहुंचेगा। मस्जिद में विभिन्न आयोजन होंगे एवं सैयदना साहब के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। समाज का स्काउट भी चल समारोह में साथ रहेगा।