BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<     KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2025, 10:48 am
NEWS : सांसद सीपी जोशी की पहल पर 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठजन सहायता चिन्हीकरण शिविर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की पहल पर भारत सरकार की “वयोश्री योजना” के अंतर्गत एलिम्को एवं जिला प्रशासन चित्तौड़गढ़ के सहयोग से 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे पुरुष एवं महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 18 हजार रूपये से कम है, उन्हें चिन्हित कर सहायता उपकरण प्रदान किए जाएंगे। यह उपकरण भारत सरकार द्वारा निशुल्क वितरित किए जाएंगे, ताकि वरिष्ठजनों के दैनिक जीवन में सुविधा एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ को साकार करते हुए यह योजना हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के हर पात्र वरिष्ठजन तक इस योजना का लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।” चिन्हीकरण शिविरों में के माध्यम से पात्र वरिष्ठजनों को चिन्हित कर शीघ्र उन्हें व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, कृत्रिम डेन्चर, श्रवण यंत्र, दृष्टि सुधारक चश्मा, छड़ी, घुटने का पट्टा, कमर की बेल्ट, गले का कॉलर, सिलिकोन कुशन आदि आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए जाऐंगे। यह शिविर न केवल वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें समाज में सक्रिय, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करेगा। 
वयोश्री योजना के अंतर्गत 13 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक सिंहपुर (पंचायत समिति कपासन) व कनेरा (पंचायत समिति निम्बाहेड़ा), प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आंवलहेड़ा (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक बस्सी (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) में  14 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक रोलिया (पंचायत समिति कपासन) व खरदेवला (पंचायत समिति बड़ीसादड़ी) प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक केलझर (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक सोनगर (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) में  15 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक कांकरवा (पंचायत समिति भूपालसागर) व आलोद (पंचायत समिति डूंगला), प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक सावा (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक शम्भूपुरा (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) में 16 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक सेमरवालों का खेड़ा (पंचायत समिति राशमी) एवं उप जिला चिकित्सालय, रावतभाटा, प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भोईखेड़ा-कीरखेडा, चित्तौडगढ़ एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चन्देरिया में 17 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक बानसेन (पंचायत समिति भदेसर) व चौंगावड़ी (पंचायत समिति गंगरार), प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक घटियावली (पंचायत समिति चित्तौड़गढ़) एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक घोसुण्डा (पंचायत मिति चित्तौड़गढ़) में सहायता चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया जाऐगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE