BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2025, 10:56 am
NEWS : राजस्थान सरकार की विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना लागू, विनिर्माण एवं सेवा गतिविधियों में युवा व महिलाओं को मिलेगा 2 करोड तक ऋण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा विनिर्माण एवं सेवा गतिविधियों (जैसे-खाद्य प्रसंकरण, मार्बल ग्रेनाईट कंटिग पॉलिशिंग, फर्नीचर निर्माण, होटल रेस्टोरेन्ट, प्लम्बर इलेक्ट्रीशियन, वाहन धुलाई और सजावट व्यवसाय, ईवेन्ट मेनेजमेन्ट, वाणिज्यिक वाहन आदि) को प्रोत्साहन देने हेतु विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना लॉच की गई है। यह योजना 31 मार्च 2029 तक संचालित होगी। 
योजना के तहत युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा उद्यम के विस्तार, विविधीकरण और आधुनिकीकरण के लिए आसान शर्तों पर लोन दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह के अनुसार, इस योजना में पात्र आवेदकों को अधिकतम 2 करोड़ रुपए तक का लोन मिल सकेगा। सरकार इसके साथ 25 प्रतिशत या अधिकतम 5 लाख रुपए तक की मार्जिन मनी सहायता और 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान देगी। 1 करोड़ रुपए तक के लोन पर 8 प्रतिशत और 1 से 2 करोड़ रुपए के लोन पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। विशेष रूप से महिला, एससी-एसटी, दिव्यांग, ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमी, बुनकर और हस्तशिल्पी कार्डधारकों को इस श्रेणी में भी 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। 
आवेदक की आयु 18 से 45 साल के मध्य होनी चाहिए। यदि आवेदक कोई फर्म, एलएलपी, सोसायटी या कंपनी है, तो उसमें 51 प्रतिशत स्वामित्व 18 से 45 वर्ष के युवाओं का होना आवश्यक है। आवेदन SSO ID के माध्यम से VKYUPY किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE