मनासा। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रूपावास-झाड़ा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल युवकों में गोली पिता पप्पू मालवीय (17), मनीष पिता विनोद मालवीय (21) निवासी कड़ी आत्री, योगेश पिता कमलेश राठौर (19) निवासी कचनारा और राहुल पिता नानूराम निवासी एलची दलौदा शामिल हैं। सभी को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मनासा व नारायणगढ़ पुलिस डायल 112 की मदद से मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
