कुकड़ेश्वर। विश्व हिन्दू परिषद् के गौरक्षा विभाग की देशी गोवंश रक्षण एवं संवर्धन समिति की आवश्यक बैठक शुक्रवार को बालाजी मंदिर परिसर में विभागीय गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता और प्रभु श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने कहा कि “गौमाता हिन्दू आस्था के केंद्र में हैं। गाय, गंगा और गांव की रक्षा से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है।” उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य गांव-गांव में गौरक्षा समितियों का गठन कर किसानों को प्रशिक्षित करना है, ताकि हर द्वार तक गौमाता का संदेश पहुंचे।
राठौर ने आगे कहा कि कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वराशक्ति घट रही है, ऐसे में जैविक कृषि और गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है।
जिला गौरक्षा प्रमुख जगदीश नागर ने कहा कि गाय का गोबर और गोमूत्र पंचगव्य के माध्यम से असाध्य बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं। गौ आधारित उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं।
बैठक में बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह, विहिप जिला सहगौरक्षा प्रमुख मिश्रीलाल खुंआर, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख गोवर्धन गुर्जर, आयुष गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, शुभम गुर्जर, अर्पित चंदेल, मुकेश कच्छावा, लोकेश चावड़ा, अरविंद गरासिया, अर्जुन चावड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में नए दायित्वों की घोषणा भी की गई-
जिला गौशाला संपर्क प्रमुख – जीवराज पाटीदार
जिला गौ कृषि प्रशिक्षण प्रमुख – महिपाल सिंह राजपूत
जिला गौविज्ञान प्रमुख – गोविंद उपाध्याय
जिला गौभक्त महिला प्रमुख – आरती नागर
रामपुरा–कुकड़ेश्वर प्रखंड गौशाला संपर्क प्रमुख – गोपाल मीणा
गौविज्ञान प्रमुख – गोविंद मीणा
देशी कृषि प्रशिक्षण प्रमुख – टीनू मालवी
गौभक्त महिला प्रमुख – आशा मालवी
अंत में विभाग प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं से गोवंश रक्षण एवं संवर्धन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।