गुर्जरबर्डिया। गांव गुर्जरबर्डिया निवासी स्वर्गीय किशोर सिंह गुर्जर चौहान की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मानकुंवर बाई गुर्जर ने समाजसेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने दिवंगत पति की याद में गुर्जर समाज के निर्माणाधीन छात्रावास, मंदसौर (जग्गाखेड़ी) के लिए 5100 (इक्यावन सौ रुपए) की सहयोग राशि भेंट की।
गुर्जर समाज द्वारा संचालित यह छात्रावास समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन रहा है। मानकुंवर बाई गुर्जर का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है, जिससे अन्य लोग भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रेरित होंगे।
समाजजनों ने कहा कि मानकुंवर बाई जी ने अपने स्वर्गीय पति की स्मृति को जनसेवा से जोड़कर वास्तव में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने मानकुंवर बाई गुर्जर के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि समाज को ऐसे ही प्रेरक उदाहरणों की आवश्यकता है।
सभी ने स्व. किशोर सिंह गुर्जर चौहान की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।