पिपलिया मंडी। नगर के तिवारी ट्रांसपोर्ट के संचालक जितेन्द्र (जीतू) तिवारी एवं भाजपा नेता, नगर पालिका पूर्व पार्षद एवं वर्तमान सभापति प्रतिनिधि कमल (टोनु) तिवारी के पूज्य पिताजी तथा महावीर तिवारी, स्व. प्रमोद (बासी) तिवारी, अनिल तिवारी, दिलीप तिवारी एवं संजय तिवारी के बड़े भ्राता स्व. ठाकुर प्रसाद तिवारी का आकस्मिक निधन दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को हो गया था, जिनका उठावना रविवार दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान गायत्री नगर, पुरानी पानी की टंकी के पास पिपलिया मंडी पर रखा गया है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रवि पोरवाल ने दी।
शोकाकुल- तिवारी परिवार, पिपलिया मंडी